• March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अरुण वोरा ने चंडी माता मंदिर में किया दर्शन, दुर्ग की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अरुण वोरा ने चंडी माता मंदिर में किया दर्शन, दुर्ग की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा आज दुर्ग के प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।

दुर्ग स्थित चंडी माता मंदिर का अपना विशेष ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यह मंदिर वर्षों से शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहाँ नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु माँ चंडी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है।

अरुण वोरा भी हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन चंडी माता मंदिर पहुँचकर माँ का आशीर्वाद लेने आए। यह उनकी वर्षों पुरानी परंपरा रही है, जिसके माध्यम से वे शहर की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना करते हैं।

मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात अरुण वोरा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह पर्व हमें नई ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे और दुर्ग शहर निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर रहे।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, विकास सापेकर, सुधीर चंदेल, कृष्ण यादव, राहुल अग्रवाल एवं गिरधर शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माँ चंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में इस अवसर पर 2700 दीपों का भव्य प्रज्वलन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आलोकित हो उठा। अरुण वोरा ने इस दिव्य आयोजन की सराहना करते हुए माँ से शहरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही उन्होंने कन्या भोज में भी सहभागिता निभाते हुए कन्याओं को भोजन प्रसाद वितरित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…