• March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: नगर निगम में महापौर ने विधि-विधान से की जोत प्रज्वलित

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: नगर निगम में महापौर ने विधि-विधान से की जोत प्रज्वलित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग में आस्था और श्रद्धा के साथ पर्व की शुरुआत की गई। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से जोत प्रज्वलित कर कलश स्थापना की और पूजा-अर्चना की।

इस दौरान नगर निगम परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। पूजा के साथ ही पूरे वातावरण में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और नवरात्रि पर्व की गरिमामयी शुरुआत की गई।

महापौर एवं आयुक्त ने निगम मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका सँभव जैन,सजान जोसेफ, रेशमा सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर व आयुक्त ने कहा
“चैत्र नवरात्रि हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है।नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…