• October 5, 2024

जिला हॉस्पिटल परिसर में सड़क डामरीकरण का विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन, सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

जिला हॉस्पिटल परिसर में सड़क डामरीकरण का विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन, सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जिला हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सुगम सड़क मिलेगा। सड़क डामरीकरण पुराने व जगह-जगह गड्ढे होने से डॉक्टर व हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी जिसे संज्ञान लेते हुए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल से जिला हॉस्पिटल परिसर में 15वे वित्त मद से बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क को डामरीकरण करने शनिवार को भूमिपूजन किया गया. भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू भी कराया गया।

जिला हॉस्पिटल की सड़क काफ़ी खऱाब हो गईं है जिला हॉस्पिटल परिसर में लोगो का आना जाना लगा रहता है।शहर और जिले क्षेत्र के नागरिकों को जिला हॉस्पिटल में ईलाज के लिए आने वाले मरीज के वाहन तथा एम्बुलेंस को आने में समस्या हो जाती थी।

जिसे देखते हुए सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया गया और आज विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता गुड्डू यादव,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉप एवं नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क.29 हास्पिटल ओ.पी.डी. बिल्डिंग से आपातकाल बिल्डिंग तक डामरीकरण कार्य बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान उपस्थित वार्ड के पार्षद व हॉस्पिटल सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू,आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ ओपी वर्मा,जीवन दीप समिति मुख्य लिपिक जीपी उपाध्याय दिलीप ठाकुर व नागरिकों ने विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त किये शीघ्र ही सड़क बन जाने के बाद जिला हॉस्पिटल जाने मरीजों को आने जाने में सहूलियत होगी।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…