- March 25, 2026
अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग :
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय भेंट कर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह जी से तमिलनाडु से उपचार उपरांत स्वस्थ होकर लौटने पर उनका कुशलक्षेम जाना।
भेंट के दौरान अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन राज्य और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।




