• October 5, 2024

माधो वाटिका में ट्रेमपोलिन पार्क स्टार्ट – विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर ने किया उद्घाटन

माधो वाटिका में ट्रेमपोलिन पार्क स्टार्ट – विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर ने किया उद्घाटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। माधो वाटिका (ठगड़ा डैम) में बच्चों के खेलने के लिए और विस्तार किया गया। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने बड़ी विद्यार्थियों के साथ नवनिर्मित ट्रेमपोलिन पार्क का शुभारंभ किया और बच्चों के आयु के अनुरूप बनाए गए जोन में खेल का लुफ्त भी उठाये। लगभग 35 लाख की लागत से बने 2000 स्क्वायर फ़ीट में बने है सॉफ्ट प्ले एरिया बच्चों के मनोरंजन के साथ फिजिकल एक्टिविटी को ध्यान में रखा गया है।
विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर ने माधो वाटिका (ठगड़ा डैम) में
सॉफ्ट प्ले एवं ट्रेमपोलिन पार्क एरिया का शुभारम्भ कर वाटिका का निगम के इंजिनियर के साथ निरिक्षण किये। परिसर में एडवेंचर को बढ़ावा देने को लेकर प्लानिंग पर चर्चा किये। एडवेंचर एक्टिविटी के तहत जीप लाइनर (डाउन टू अप) लगवाने तथा वाटर बैलुन पर प्राककलन तैयार करने निर्देश दिए है, जिससे शहर के बीचोबीच स्थित इस वाटिका में जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
लगभग 35 लाख की लागत निर्मित ट्रेमपोलिन 2000 स्क्वायर फ़ीट में बना है। इसमें 3 साल से 12 साल तक के बच्चे खेल सकते है। इसमें झूले, फिसलपट्टी है। बच्चों को आकर्षित करने कलरफुल अलग अलग तरह के गेंद है। इसमें 5 साल से 50 की उम्र के लोग खेल सकते है। इन खेल पूरी तरह से फिजिकल एक्सरसाइज की तरह है, जिससे तीव्र गति शरीर का कैलोरी बर्न होता है।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…