- March 28, 2026
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय— ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूरी केंद्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है, इसके लिए पुनः केंद्र की मोदी सरकार को बधाई।



