• October 5, 2024

पदयात्रियों के सेवार्थ अग्रवाल सेवा मंडल ने लगाया सेवा पंडाल

पदयात्रियों के सेवार्थ अग्रवाल सेवा मंडल ने लगाया सेवा पंडाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । समाजसेवी संस्था अग्रवाल सेवा मंंडल द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के सेवार्थ शिवनाथ नदी रोड स्थित पृथ्वी पैलेस के पास सेवा पंडाल की शुरुआत की गई है। पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, पेयजल व विश्राम की सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, साथ ही पंडाल में चिकित्सा सेवा की भी व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा पदयात्रियों की स्वास्थ्य की जांच उपरांत उन्हें जरुरत अनुसार दवाईयां भी नि:शुल्क वितरित की जा रही है। अग्रवाल सेवा मंडल के इस सेवाभावी कार्यों की पदयात्रियों ने सराहना की है। सेवा पंडाल संचालन में सिंघानिया परिवार, लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन व मारवाड़ी महिला मंडल सहयोगी संस्था के रुप में सेवा दे रहे है। अग्रवाल सेवा मंडल के प्रमुख प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि डोंगरगढ़ पदयात्रियों के सेवार्थ यह सेवा पंडाल पिछले 5 वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। मानवसेवा से बढ़कर दूसरा कोई और धर्म नहीं है। इस उद्देश्य से यह सेवा पंडाल लगाया गया है। जहां सेवा में सहभागी बनने से आत्मिक खुशी की अनुभूति होती है। पंडाल में किशोरीलाल सिंघानिया, प्रहलाद रुंगटा, हरीश अग्रवाल,संदीप खेमुका, आशीष रुंगटा, अखिल नायर ,सुधीर खंडेलवाल, अरविंद खंडेलवाल, राधेश्याम कीर्तुका, डॉ. मोहन अग्रवाल, मनीष रुंगटा, दीपक बंसल, बंटी जैन, ज्ञानू जैन के अलावा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्य सेवा देने में जुटे हुए है।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…