• March 28, 2026

बचपन का टिकट  चलव दीदी खेल खेले बर जाबो का कार्यक्रम कल

बचपन का टिकट  चलव दीदी खेल खेले बर जाबो का कार्यक्रम कल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बचपन का टिकट कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर नगर निगम महिला पार्षद एवं दुर्ग नगर निगम महिला पार्षद के बीच कबड्डी स्पर्धा से
आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं अपने बचपन के दिनों को पुनः जीने का प्रयास करेंगे – सरोज पाण्डेय
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वोच्च पाण्डेय के सानिध्य में सखी सहेली समूह दुर्ग द्वारा आयोजित ” बचपन की टिकट ” चलव दीदी खेल खेले बर जाबो कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में दिनांक 29 मार्च दिन रविवार को शाम 4:00 बजे से आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम दो वर्गों में विभाजित किया गया है 18 से 30 वर्ष एवं 30 वर्ष ऊपर की आयु की महिलाएं आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क रखा गया और आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा

आयोजित कार्यक्रम के बारे में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि आयोजित कार्यक्रम की तैयारी लगभग समाप्ति की ओर है और इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे और दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में महिला पार्षदों के बीच कबड्डी खेला जाएगा। यह न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि एक संदेश भी देगा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं — चाहे वह परिवार हो, समाज हो या खेल का मैदान।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि हमारी मातृशक्ति — जो पूरे परिवार की धुरी हैं, जो अपने सपनों से पहले अपने बच्चों के सपनों को सजाती हैं, जो अपनी खुशियों से पहले परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देती हैं वे अक्सर जीवन की आपाधापी में स्वयं को कहीं पीछे छोड़ देती हैं।इसी भावना को समझते हुए हमने कार्यक्रम का आयोजन किया है मैं सभी मातृ शक्तियों से आह्वान करती हूं आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी सहभागीता अवश्य प्रदान करें |


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…