• March 29, 2026

आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन छीनकर बेघर, बेरोजगार कर रही भाजपा सरकार – धीरज बाकलीवाल

आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन छीनकर बेघर, बेरोजगार कर रही भाजपा सरकार – धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग कांग्रेस के राजीव भवन मैं आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की विशेष उपस्थित में आदिवासी कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की विशेष बैठक हुई । जिसमें आगे आदिवासी समाज के विकास और उत्थान में आदिवासी कांग्रेस और जिला कांग्रेस की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने की कार्य योजना बनाई गई ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सरकार बनी है आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, उनका शोषण हो रहा है ।
आदिवासियों का। मुख्य मुद्दा जल, जंगल, ज़मीन के छीने जाने और अधिकारों के दमन का है। भाजपा सरकार लगातार प्राकृतिक संपदाओं को कुछ चुने हुए अरबपतियों को बेचे जा रही है – जंगल, जो आदिवासियों के घर, उनकी विरासत हैं, नष्ट किए जा रहे हैं, आदिवासियों को बेघर किया जा रहा है।
इसके साथ ही आदिवासियों की जीविका चलाने वाले वनोपज भी नष्ट हो रहे हैं। तेंदूपत्ता, महुआ जैसी फसलें जिनका आदिवासी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा महत्व है उन्हें खत्म किया जा रहा है – उनके रोज़गार और व्यवसाय की रीढ़ तोड़ी जा रही है।
कांग्रेस और UPA सरकार द्वारा बनाए गए मजबूत PESA कानून को भी NDA की सरकार द्वारा कमज़ोर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। आदिवासी क्षेत्रों की पंचायतों के लिए आवंटित बजट या तो लैप्स हो जाता है, या ट्रांसफर। ये इस समुदाय के खिलाफ़ सोचा-समझा षड्यंत्र है – ताकि वो स्वावलंबी और सशक्त न हो पाएं, अपने हक़ के लिए आवाज़ न उठा पाएं।
साथ ही आदिवासी बच्चों की शिक्षा के खिलाफ भी एक गहरी साज़िश चल रही है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर, छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में 10,000 से ज़्यादा स्कूल बंद किए जा रहे हैं – जब आदिवासी बच्चे शिक्षित ही नहीं होंगे तो वो अपने अधिकार, अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी कैसे पहचानेंगे।
भाजपा चाहती है कि आदिवासी समाज, भारत के पहले मालिक कमज़ोर हो जाएं – उनके जंगल और ज़मीन छीन लिए जाएं और कुछ उद्योगपतियों को उनकी जमीन सौंप दिया जाए और उनको और अमीर बनाया जाए।

कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी भाई-बहनों के साथ हैं – उन्हें शक्ति देने के लिए कांग्रेस ने कई कानून बनाए हैं, अब उनकी रक्षा के लिए ढाल बन कर भी उनके आगे सदैव खड़े रहेगी ।
बैठक में विशेष रूप से आदिवासी विकास कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मनोज नेताम, चन्दु ध्रुव, खिलेश कुमार नेताम,त्रिलोक नेताम, राज ठाकुर (उइके) ,प्रकाश ठाकुर ,कमल किशोर नागवंशी,शंकलाल उईके,मनोज कुमार ठाकुर,शंकर ठाकर,के राहुल ,के वाय राज,चंचल ठाकुर,नम्रता ध्रुव,संगीता ठाकुर ,सगम , गौरव उमरे , आनंद कपूर ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


Related News

जिला सहकारी बैंक को मिलेगा नया भवन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला सहकारी बैंक को मिलेगा नया भवन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के मुख्यालय में नवीन भवन…
सतर्क रहें और अफवाहों में न आएँ, सिर्फ सरकार की जानकारी पर भरोसा रखें

सतर्क रहें और अफवाहों में न आएँ, सिर्फ सरकार की जानकारी पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम 132 वे संस्करण…
विधायक ललित चंद्राकर ने सुनी मन की बात की 132वीं कड़ी

विधायक ललित चंद्राकर ने सुनी मन की बात की 132वीं कड़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास स्थान में में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…