- March 30, 2026
सतर्क रहें और अफवाहों में न आएँ, सिर्फ सरकार की जानकारी पर भरोसा रखें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम 132 वे संस्करण दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में बुथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रवण किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रवास के तहत गाडी में मन की बात श्रवण की जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले समस्त 17 मंडल के संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र एवं स्थानीय बुथ स्तर पर श्रवण की
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे हमने पहले 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से हर संकट को पार किया है, वैसे ही इस बार भी हम सब मिलकर विजय हासिल करेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कहां की खाड़ी देशों का बेहद आभारी हूँ, जो 1 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर तरह की मदद दे रहे हैं |
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात के संबोधन में कहा कि मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है | हम सबको याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजरा था | हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी | लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियाँ बनती चली गईं | वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं | मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं |
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के संबोधन में कहा कि निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है | मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है | जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए | यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है | ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं | मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं | सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं | मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे |
आयोजित मन की बात कार्यक्रम श्रवण समस्त भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने की |




