• March 31, 2026

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्ति की ओर निर्णायक सफलता प्राप्त कर चुका है, और यह भारतीय जनता पार्टी की दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रवादी सोच और प्रभावी रणनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की कठोर नीतियों, तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के दृढ़ संकल्प ने नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
यह सफलता बताती है कि जब नेतृत्व मजबूत हो और नीयत साफ हो, तब राष्ट्रविरोधी ताकतों का अंत निश्चित होता है।

नितेश साहू ने कहा कि नक्सली हमलों में शहीद हुए हमारे वीर जवानों, निर्दोष ग्रामीणों, आदिवासी भाइयों-बहनों और आम नागरिकों को इससे बड़ी सच्ची श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती थी कि आज उनका छत्तीसगढ़ भयमुक्त और नक्सल मुक्त बन रहा है।
यह विजय उन सभी अमर बलिदानियों के त्याग का सम्मान है, जिन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया।

उन्होंने कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए सभी दिवंगत नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी भाजपा सरकार ने नक्सलवाद का समूल नाश कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वर्षों तक जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, आज यह उपलब्धि उनके घावों पर मरहम का कार्य कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नक्सलवाद का लंबा इतिहास कांग्रेस की कमजोर, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का परिणाम रहा है।
कांग्रेस ने समस्या को खत्म करने की बजाय उसे बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा ने निर्णायक कार्रवाई कर समाधान प्रस्तुत किया।

नितेश साहू ने कहा कि आज नक्सल मुक्त भारत और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ भाजपा की राष्ट्र प्रथम नीति, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, जहां बंदूक की जगह विकास, डर की जगह विश्वास और अंधकार की जगह उजाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीदों के सपनों का भारत बना रही है — सुरक्षित, समृद्ध और पूर्णतः नक्सल मुक्त भारत।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…