- April 1, 2026
6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक संपन्न बुथ से लेकर जिलास्तर तक दिखे और गुंजे भाजपा की स्थापना दिवस की आवाज – गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी की आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, विधायक ललित चंद्राकर के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आए हुए कार्यक्रम एवं भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को माननी है कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई एवं दायित्व का निर्धारण तय किया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कार्यक्रमों के संपादन की दृष्टिकोण से आवश्यक मार्गदर्शन और सुझाव प्रदान किया गया | आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, स्थापना दिवस कार्यक्रम समिति सदस्य जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, राजेश राजपूत, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती कार्यक्रम समिति सदस्य जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, खेमलाल देशलहरे डॉक्टर भारती साहू , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ उपस्थित रहे |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी जानते हैं 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस है हम उसे पार्टी के कार्यकर्ताएं जिसे हम उसे मां का दर्जा दिया है और मां का जन्म उत्सव मनाने का कार्य हम सभी को बड़ी संगठन के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम और धूमधाम तरीके से करना है हम उसे पार्टी के कार्य करते हैं जो कहा वो किया हमने राम मंदिर बनाया, अनुच्छेद 370 हटाया, ऐसे कई जनहित करी निर्णय हमने किया जो हमारे देश के लिए हितकारी था आप सभी वह ऊर्जावान कार्य करता है जिसकी तारीफ हमारा प्रदेश संगठन करता है अपने बड़े अच्छे ढंग से प्रशिक्षण वर्ग के कार्य को संपादन किया और कुछ मंडलों में अभी संपादन होना बाकी हर मन की बात में भी हम प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं स्थापना दिवस कार्यक्रम को हमे बेहतर ढंग से मानना है|
श्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ को 31 मार्च तक नक्सल मुक्त की घोषणा की थी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत आज हम इस पर सफल भी हो गए हैं आज हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त हो चुका है न जाने कितने परिवार उजड़े लेकिन अब हथियार छोड़कर माओवादी मुख्य धारा पर लौट आ चुके हैं आज हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त पूरी तरह हो चुका है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री विष्णु साय को बधाई देता हूं |
जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सभी स्थापना दिवस कार्यक्रम तैयारी बैठक में उपस्थित है भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और इस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमारा उत्तर दायित्व बनता है |
स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक ढंग से मानना है प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और संकल्प का दिन है इस दिन पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा देश सेवा के संकल्प को पुनः दोहराने का अवसर मिलता है मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि अपने-अपने बुथ एवं मंडल स्तर पर उत्साह पूर्वक आयोजित करें |
श्री जैन ने आगे कहा कि सबसे प्रमुख रूप से विधानसभा स्तर पर संपादित होने वाले सक्रिय सदस्य सम्मेलन का प्रमुख चिंतन हम सभी को करना है साथ ही साथ 6 अप्रैल के दिन प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की झंडा चारों ओर लगे इसका चिंतन मनन हमें करना होगा पूरा माहौल भाजपा में हो जाए ऐसा हमें प्रयास करना होगा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास इस मूल मंत्र के आधार पर कार्यक्रम के संपादन हो इसका प्रयास हम सबको मिलकर करना होगा |
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का दिन होता है हम सभी उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पंच निष्ठा एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करती है 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण पार्टी विकास पर उद्बोधन ,मिष्ठान ,शरबत वितरण किया जाएगा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर कर करेंगे वह भी प्रदेश संगठन के द्वारा तय किए गए हेशटेग के आधार पर, शिवम 7 अप्रैल को भूतों पर प्राथमिक सक्रिय सदस्य एकत्र होकर पार्टी की स्थापना दिवस भी मनाएंगे, आठ एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, विभिन्न विषय पर चर्चा की जाएगी जो प्रदेश संगठन द्वारा तय किए गए हैं, 7 से 12 अप्रैल गांव बस्ती चलो अभियान जिसमें विधानसभा में 50 चिन्ह अंकित की जगह पर संगठन के द्वारा तय किए गए वक्ताओं और अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपादित होगा , सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के बुद्धिजीवीय, गण्यमान्य लोगों से संपर्क एवं समन्वय केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर व्यापक चर्चा लाभार्थियों से चर्चा भी की जाएगी |
भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को लेकर 13 अप्रैल को प्रतिमा के समक्ष एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाना है, 13 अप्रैल को शाम में बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसरों पर दीप उत्सव का कार्यक्रम आयोजित करना है , 14 अप्रैल के दिन पार्टी के जनप्रतिनिधि प्रमुख नेता समाज के साथ भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर मेरे स्थान वितरण करें प्रत्येक बुथो पर इस कार्यक्रम का संपादन हो सके इसका भी चिंतन हम सभी को करना होगा , बस्तियां तथा छात्रावास में विशेष संपर्क अभियान तथा सम्मान का कार्यक्रम आयोजित करना है ,प्रत्येक जिला केंद्र पर 20 अप्रैल से पूर्व एक संगोष्ठी का आयोजन होगा इसके माध्यम से भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व उनके अदित्य योगदान मोदी सरकार के द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्य सहित अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष योजना पर उपलब्धियां की चर्चा हो |मेरा आप सभी से आग्रह रहेगा कि आप सभी ने संगठनात्मक कार्य को बड़ी प्राथमिकता के साथ सुसज्जित एवं बेहतर ढंग से संपादित किया है इस बार भी आप सभी ऐसा कार्य करें |
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया और आभार महापौर अलका बाघमार ने किया
उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल
सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिक हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|




