- April 1, 2026
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होने पर भाजयुमो ने किया दीपदान छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होने पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष युवा मोर्चा ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता युवा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन युवा मोर्चा जिला दुर्ग के द्वारा 31 मार्च को छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होने पर शहीदों के याद में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के समक्ष दीपदान का कार्यक्रम दुर्ग के सिविल लाइन में स्थित शीतला माता मंदिर के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के समक्ष दीपदान का कार्यक्रम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव, आरुणि दानी उपस्थित रहे |
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो गया।
इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ और दुर्ग की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था और गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसको समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है। अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेज़ी से विकास करेगा जो 40 वर्षों से विकास से अछूता था।”
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने निर्धारित समय अवधि के तहत एक लक्ष्य निर्धारित कर नक्सलवाद का समूल नाश किया बस्तर से नक्सलबाद खत्म होने पर बस्तर के युवा खुलकर बस्तर के सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित करेंगे नक्सलवाद बस्तर सहित पूरे देश के लिए एक नासूर था जिसके खात्मे से अब बस्तर जल्द ही विकसित बस्तर बनेगा और छत्तीसगढ़ विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा |
आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया का रजनी श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र साहू शिशिर राठौर श्वेता यादव उल्लेख साहू मनीष पुणाचा जिला मंत्री शुभम साहू राहुल दीक्षित उमंग ताम्रकार आदेश कुमार जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी कार्यालय मंत्री श्री राम भूटान सह कार्यालय मंत्री तुषार सोनी मीडिया प्रभारी राहुल गजभिए सोशल मीडिया प्रभारी सुमित सिंह सह प्रभारी गौरव चंदनिया प्रचार प्रसार प्रमुख गगन सिंह तुषार राजपूत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गण निरंजय दुबे अनुराग रायजादा जितेंद्र साहू राहुल उमरे राजू साहू कुणाल वर्मा मंडल महामंत्री बिट्टू साहू योगेश बंजारे सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|




