• April 1, 2026

पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में रिसाली-भिलाई में केसरी समिति का हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 

पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में रिसाली-भिलाई में केसरी समिति का हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

श्री केसरी समिति, रिसाली (भिलाई) द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी *श्री हनुमान जन्मोत्सव* का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम *गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे* से प्रारंभ होगा। *आयोजक—पार्षद (वार्ड-25) श्री मनीष यादव (बंटी) एवं श्री केसरी परिवार—ने समस्त नगरवासियों को सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है।*

*शोभायात्रा मार्ग:* आशीष नगर, वार्ड-25 स्थित प्रियंका नगर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होकर डी.पी.एस. चौक रिसाली के हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण के साथ समापन होगा।
मुख्य आकर्षण- श्री दुलराय अघोरी व काली माता ग्रुप, अंजोरा – संगवारी गड़वा बाजा पार्टी—आनंद धाम, सगनी – माता जसगीत, नवदुर्गा झांकी,नरसिंह भगवान की झांकी-शंकर-पार्वती माता झांकी, काली माता 5 स्वरूप झांकी, रामदरबार झांकी डी.जे. महाकाल एवं डी.जे. गजराज

आयोजक श्री मनीष यादव (बंटी) ने कहा, “हनुमान जन्मोत्सव हमारे वार्ड-रिसाली की सामूहिक आस्था और एकता का पर्व है। इस ‘शानदार पंचम वर्ष’ में आप सभी की उपस्थिति आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। कृपया समय पर पहुँचें, अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखें और शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लें।
श्री केसरी परिवार ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा मार्ग व कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था में प्रशासन व वालंटियर्स का सहयोग करें।


Related News

नकटी गांव में गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाना भाजपा की तानाशाही का प्रतीक : धीरज बाकलीवाल

नकटी गांव में गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाना भाजपा की तानाशाही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने…
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील, झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें – समय पर इलाज से बचती है जान

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा ,वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सर्पदंश की…
नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस का हमला, देश के युवाओं के सपनों से खिलवाड़ बंद करे केंद्र सरकार

नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस का हमला,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल…