• April 2, 2026

विधिक प्राधिकरण ने 12 वर्षीय दिव्यांग बालक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया

विधिक प्राधिकरण ने 12 वर्षीय दिव्यांग बालक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग (छ०ग०) द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जिसमें एक 12 वर्षीय दिव्यांग बालक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया गया।
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग (छ०ग०) को धनोरा, जिला-दुर्ग (छ०ग०) में ऐसे बालक की जानकारी मिली, जो अपने दोनों हाथों के सहारे चलने को विवश था। बालक की शारीरिक स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, वहीं उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। उसके पिता वाहन चालक हैं तथा माता घरों में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। सीमित संसाधनों के कारण वे अपने पुत्र के लिए आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में असमर्थ थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग (छ०ग०) द्वारा बालक के परिवार से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई एवं तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को अवगत कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग (छ०ग०) के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव द्वारा त्वरित पहल की गई तथा समाज कल्याण विभाग दुर्ग से समन्वय स्थापित कर बालक को ट्राई साइकिल एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।
उक्त सहयोग से बालक के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। अब वह सहज रूप से विद्यालय आ-जा पा रहा है तथा अपने साथियों के साथ सामान्य जीवन जीने की दिशा में अग्रसर है। इसके साथ ही उसकी मानसिक स्थिति में भी सकारात्मक सुधार हुआ है, जिससे उसमें आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
यह घटना इस बात का प्रमाण है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सकारात्मक प्रयासों से जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन संभव हो रहा है। उक्त बालक की यह कहानी न केवल उसकी व्यक्तिगत संघर्ष गाथा को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा इस प्रकार की जनहितकारी पहलें निरंतर जारी हैं, जो समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के पैरालीगल वालेंटियर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…