• April 2, 2026

हनुमान जयंती पर अरुण वोरा का शहरभर दौरा, दुर्ग की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हनुमान जयंती पर अरुण वोरा का शहरभर दौरा, दुर्ग की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग-भिलाई में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज आस्था, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर दुर्ग के विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और दुर्ग शहर व यहां के नागरिकों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने सेक्टर-9 भिलाई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (हॉस्पिटल परिसर) से अपने दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात मिलपारा में पूंछ वाले हनुमान जी के हनुमान जन्मोत्सव, राजेंद्र पार्क दुर्ग स्थित नानी-नानी पार्क में आयोजित कार्यक्रम, आईएमए चौक मोहन नगर, उतई टेम्पो स्टैंड, बस स्टैंड दुर्ग स्थित हनुमान मंदिर सहित अनेक स्थलों पर पहुंचकर भक्तों के साथ शामिल हुए।

वोरा ने श्री संकट मोचन महावीर मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव, पंचशील नगर दुर्ग के श्रीराम आधुनिक जिम में आयोजित कार्यक्रम, ओल्ड बोरसी दुर्ग के शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित हनुमान जयंती समारोह, पद्मनाभपुर स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ तथा ब्राह्मण पारा दुर्ग में श्री पंचमुखी हनुमान जन्मोत्सव में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

हर स्थल पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और कहा कि हनुमान जी की कृपा से शहर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहे।इस दौरान उनके साथ फतेह भाटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, पूर्व पार्षद श्रद्धा सोनी, छाया पार्षद मोहित वाल्दे, छाया पार्षद निकिता सिंह, गोपी महोबिया, तिलक राजपूत, राहुल अग्रवाल एवं आंचल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…