• April 2, 2026

भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे, भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालुओं की लगी कतारें

भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे, भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालुओं की लगी कतारें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । भगवान श्री रामचंद्र जी के परमभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी बड़े व छोटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भजनों की धुन में नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। वहीं मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ गुंजायमान रहे। मंदिरों में भंडारा का आयोजन भी किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि भी हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशियाली व समृद्धि के लिए कामना की। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर शहर के अधिकांश मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन किए। वे बनियापारा स्थित मारुति मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की। तत्पश्चात केबिनेट मंत्री श्री यादव ने श्रद्धालुओं के साथ भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के साथ नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा, मारूति मंदिर प्रबंधन समिति के चैनसुख भट्टड़, शिवराज राऊत, जवाहर जैन, अजय जैन, विजय जैन, भाजपा नेता विनोद ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, पार्षद मनीष कोठारी, गुलशन साहू, जीतू महोबिया, जिला भाजयुमो महामंत्री अनिकेत यादव के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर दीपक नगर, ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर चंडी चौक, लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर कसारीडीह के अलावा शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भिलाई के सेक्टर-09 स्थित हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से कतारें लगी रही।जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। जिससे गुरुवार को ट्वीनसिटी दुर्ग-भिलाई भगवान हनुमान जी के भक्ति से सराबोर रहा। मंदिरो में दर्शन का यह सिलसिला देर रात तक चलेगा। जिसके चलते मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की व्यवस्था संबंधी तैयारियां की गई है।


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…