• October 7, 2024

बकाया टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई, तीन जगह नल कनेक्शन काटे

बकाया टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई, तीन जगह नल कनेक्शन काटे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर पालिक निगम। बार-बार टैक्स वसूली की अपील करने के बाद भी टैक्स नहीं देने वाले पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।टैक्स वसूली के लिए निगम ने पूरी तरीके से अभियान छेड़ दिया है, अब टैक्स वसूली अवकाश के दिनों में भी की जा रही है।मौके पर काटे जाएंगे नल कनेक्शन।

निगम लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व वसूली के लिए इसके निर्देश दिए हैं, ताकि वसूली में तेजी आए। अवकाश के दिनों में ज्यादातर लोग जो सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी होते हैं।वे घरों पर मिलते हैं इसी मंशा से अवकाश के दिनों में भी वसूली की जा रही है।राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी शनिवार अवकाश तथा रविवार अवकाश को भी टैक्स वसूली के लिए दुकानों, मकानों एवं प्रतिष्ठानों में टेबल लगाकर वसूली किया गया। इधर टैक्स नहीं देने वाले बकायेदारों के ऊपर कार्यवाही करना निगम ने शुरू कर दिया है।

सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि आज जल कर वसूलने के लिए अभियान शुरू किया गया है।जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर एवं राजस्व विभाग अमले के साथ पहुँचे।

उन्होंने वार्डो में टीम के साथ जाकर कार्रवाही के साथ जल कर नही जमा करने पर मौके पर ही नल कनेक्शन काटे जा रहे है।उन्होंने बताया कि आज टैक्स व जलकर जमा नहीं करने वाले 3 लोगों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निगम टीम ने की है।वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, एवं 56 का निरीक्षण किया गया।इसमें लम्बे अवधि से टैक्स का भुगतान नही करने वाले वार्ड 56 के करदाता से डोर-टू-डोर जाकर नल कनेक्शन काटने की चेतवानी दी गई,जिसमे 3 मकानों के नल कनेक्शन काटा गया।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम के राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के द्वारा प्रत्येक सप्ताह को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक टैक्स वसूली को लेकर की जा रही है।
वित्तीय वर्ष के करदाता से नगर निगम की अपील है कि वे शीघ्र अति शीघ्र अपना टैक्स जमा कर दें। टैक्स वसूली के लिए निगम ने टीम का गठन कर दिया है। तथा प्रतिदिन टीम के माध्यम से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी टैक्स की वसूली कर रहे हैं। निगम को चालू वित्तीय वर्ष तथा बकाया मांग को मिलाकर 35 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।निगम ने कमर कस लिया है और राजस्व विभाग के कर्मचारी घर-घर तक पहुंचने लगे हैं।इस अवसर पर राजस्व विभाम अमला मौजूद रहें।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…