- April 2, 2026
हनुमान जयंती पर महापौर अलका बाघमार ने शहर के विभिन्न मंदिरों में किए दर्शन, श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, महाप्रसाद का किया वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने पार्षद साथियों देवनारायण चंद्रकार, शेखर चंद्रकार, लोकेश्वरी ठाकुर के साथ शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर श्रीमती बाघमार ने इस दौरान स्टील कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, मालवीय नगर चौक, भाजपा कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर, पंचशील नगर, राजेन्द्र पार्क परिसर एवं तामेर पारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुजनों एवं शहरवासियों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात कर सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से समय बिताया और धार्मिक उत्सव की गरिमा को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा श्रद्धालुजनों को महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि हनुमान जयंती का यह पावन पर्व हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देता है। भगवान हनुमान जी से उन्होंने प्रदेश एवं शहर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।जन संपर्क/राजू बक्शी



