• April 3, 2026

अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान जन्मोत्सव पर 16 वर्षों की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान जन्मोत्सव पर 16 वर्षों की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में हिन्दू युवा मंच द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विराट शोभायात्रा तथा महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा, जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से शहर गूंजायमान रहा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने आयोजन को अद्वितीय बना दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।

इस गरिमामय अवसर पर दुर्ग के विधायक रहे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी ससम्मान उपस्थित हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 16 वर्षों से हिन्दू युवा मंच द्वारा इस प्रकार का भव्य एवं अनुशासित आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जो न केवल हमारी धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में एकता, समरसता को भी सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, और उनका यह पावन पर्व हमें सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वोरा ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर उनके साथ फतेह सिंह भाटिया, राजकुमार पाली एवं राहुल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे.


Related News

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण एवं पद्मनाभपुर में भूमिपूजन

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को विकास कार्यों…
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर…
मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी, सड़क व नाली पर सामान रखने पर होगी जब्ती कार्रवाई

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निगम सीमा…