- April 4, 2026
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने दिखाया भारी उत्साह, मतगणना कल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए शनिवार को गहमागहमी माहौल के बीच अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। फलस्वरुप मतदान केन्द्र में अधिवक्ताओं की कतारें भी देखी गई। इस चुनाव में कुल 1702 मतदाताओं में से 1454 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का कुल प्रतिशत 85.50 रहा। मतदान के लिए 6 बूथ बनाए गए थे। बुथ क्रमांक-1 में 227, बूथ क्रमांक-2 में 276, बूथ क्रमांक-3 में 243, बूथ क्रमांक-4 225, बूथ क्रमांक-5 में 239, बूथ क्रमांक 6 में 244 मत पड़े। 17 पदों के लिए हो रहे चुनाव में 64 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। मतदान के दौरान प्रत्याशियो ने अधिवक्ता मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे अंतिम समय तक अपने पक्ष में मतदान करने अधिवक्ता मतदाताओं से निवेदन-आग्रह करते रहे। जिससे जिला न्यायालय परिसर चुनावी रंग में रंगा रहा। मतदान उपरांत सभी प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने जीत के दावे किए गए है, लेकिन मतदान के बाद सामने आए रुझानों में सभी पदों पर कड़े मुकाबले के आसार बन रहे है। इस चुनाव में कौन विजयी होगा या किस प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ेगा। फिरहाल इस पर कुछ कहना संभव नही हो पाएगा। 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे से पदाधिकारी पदों के प्रत्याशियों की मतगणना और 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना की जाएगी। जिसके बाद ही जीत हार का फैसला हो पाएगा। इसके पहले शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए सुबह 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। अधिवक्ता मतदाताओं द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित बार क्रमांक-4 के पास बने मतदान केन्द्र में उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के लिए 6 बूथ बनाए गए थे। मतदान के दौरान अधिवक्ता मतदाताओं से एक घोषणापत्र भी भरवाया गया। घोषणापत्र के माध्यम से वन बार वन इलेक्शन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली। मतदान की यह प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडेय के मार्गदर्शन में पूरी की गई। जिसमें उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ, मुरली मनोहर देवांगन, राजेश महाडिक, श्याम मिश्रा, हरेन्द्र प्रसाद शाह, असीम कुमार सिंह व टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। जिला अधिवक्ता संघ का यह चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित 1 पद), सचिव, सह-सचिव के 2 पदों में 1 पद महिला आरक्षित, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के 2 पदों में 1 पद महिला आरक्षित के अलावा 7 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए हो रहा है। कार्यकारिणी के 7 पदों में से 2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के मधुप शर्मा, रमेश कुमार शर्मा,कु. नीता जैन, श्रीमती संगीता सिंह, उमा भारती साहू, गिरीशचंद्र शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, देवेन्द्र कुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिनेश सिंह राजपुत, ब्रजेश कुमार शुक्ला, चन्द्रकांत चंदेल, नीरज सिंह राठौर, पंडित अजय मिश्रा, प्रशान्त कुमार जोशी, प्रमोद फिलीप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) कु. रेखा राय, श्रीमती पूजा मोगरी, जया कुमारी, कु. गुंजा सोनी, कु. ललिता जोशी, सचिव पद रविशंकर सिंह, हेमन्त कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, सह सचिव कृष्णराज चंदेल, राकेश यादव, सुमीत रंजन दत्ता, राकेश यदु, सह सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) पूनम ताम्रकार, कुमारी संध्या, श्रीमती शशी यादव, कोषाध्यक्ष 1 पद साकेत आर. मिश्रा, अमित कुमार अग्ने, प्रशांत अग्रवाल, अनिल जायसवाल, ग्रंथालय सचिव 1 पद ज्ञान प्रकाश तिवारी, अजय कुमार शर्मा, ढाल सिंह देवांगन, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद गुरमीत सिंह भोगल, रविशंकर मानिकपुरी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) मोनिका सिंह, कुमारी किरण गुप्ता, कु. दशोदा प्रत्याशी है। सभा प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने जीत के दावे किए गए है। अधिवक्ता समेत जिले के लोगों को चुनावी परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।




