• April 4, 2026

महापौर अलका बाघमार का लुचकी तालाब निरीक्षण,सफाई कार्यों में तेजी के निर्देश

महापौर अलका बाघमार का लुचकी तालाब निरीक्षण,सफाई कार्यों में तेजी के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।आज प्रातः महापौर अलका बाघमार द्वारा शहर के प्रमुख जलस्रोत लुचकी तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, नीलेश अग्रवाल एवं पार्षद जितेंद्र ताम्रकर भी उपस्थित रहे।

महापौर ने तालाब के चारों ओर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और लुचकी तालाब के समग्र विकास हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह तालाब शहर की महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को बेहतर पर्यावरण और सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान गुजराती धर्मशाला के समीप वार्ड क्रमांक 8 में भवानी ट्रेडर्स द्वारा दुकान के बाहर सड़क सीमा क्षेत्र में रेत और गिट्टी रखकर व्यवसाय किए जाने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सामग्री हटाने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को 3,000 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

इसी तरह नाली के ऊपर कबाड़ सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वाले आबिद कबाड़ी के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। महापौर ने स्पष्ट कहा कि बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शिंदे सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम अछोटी व निकुम में 73.43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम अछोटी व निकुम में 73.43…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोटी एवं ग्राम निकुम में विधायक ललित…
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने दिखाया भारी उत्साह, मतगणना कल

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने दिखाया भारी उत्साह, मतगणना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के…
बेमेतरा में हनुमान जयंती पर भव्य झांकियों का स्वागत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

बेमेतरा में हनुमान जयंती पर भव्य झांकियों का स्वागत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में निकली भगवान श्री हनुमान…