• April 5, 2026

जब हंसी बनेगी मदद का जरिया: 11 अप्रैल को दुर्ग में कॉमेडियन गौरव कपूर का खास शो

जब हंसी बनेगी मदद का जरिया: 11 अप्रैल को दुर्ग में कॉमेडियन गौरव कपूर का खास शो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। भिलाई-दुर्ग में इस बार हंसी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि किसी का भविष्य संवारने का जरिया बनने जा रही है। 11 अप्रैल की शाम कुछ ऐसी होने वाली है, जहां हर ठहाका सीधे शिक्षा के उजाले से जुड़ जाएगा। इस शाम मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव कपूर अपने दमदार अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ दुर्ग के पृथ्वी पैलेस (शिवनाथ नदी रोड) में लाइव परफॉर्म करेंगे। यह खास चैरिटी फंडरेजर शो रोटरी क्लब दुर्ग और भिलाई राउंड टेबल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस फैमिली एंटरटेनमेंट शो में दर्शकों को हंसी का फुल डोज मिलेगा, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा मकसद भी छिपा है। शो से मिलने वाली पूरी राशि नर्धा स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 8 नए क्लासरूम बनाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यानी आप जितना हंसेंगे, उतना ही किसी बच्चे की पढ़ाई मजबूत होगी।

इस आयोजन को सफल बनाने में रुंगटा यूनिवर्सिटी और सिल्क रूट की भी अहम भूमिका है। रोटरी क्लब दुर्ग वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय है। क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज के वंचित वर्गों को मदद मिलती है। वहीं भिलाई राउंड टेबल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संस्था ने बिरेभाट, कोडिया, समोदा, कोसा नगर, बापू नगर, भसीन, ननखट्टी, धौर और बोरी सहित कई क्षेत्रों में अब तक 48 कक्षाएं और शौचालय ब्लॉक बनवाए हैं। इसके साथ ही बच्चों को भोजन के बर्तन, जूते, मफलर और जल फिल्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक संस्था करीब 2 करोड़ रुपये समाज सेवा में खर्च कर चुकी है।

ऐसे मिलेगी टिकट
अगर आप हंसी के साथ कुछ अच्छा करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो यह शो आपके लिए ही है। टिकटें बुक माई शो और प्रीमियम टिकट्स पर उपलब्ध हैं, या फिर 9302636635 पर संपर्क कर आसानी से बुकिंग की जा सकती है।


Related News

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, शहरी क्षेत्र में टीबी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय के अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, शहरी क्षेत्र में टीबी उन्मूलन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा…
अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त, लगातार जारी है सख्त अभियान

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 5 वाहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज…