• April 5, 2026

भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत कराना प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य -जगन्नाथ पाणिग्रही दुर्ग संभाग प्रभारी

भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत कराना प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य -जगन्नाथ पाणिग्रही दुर्ग संभाग प्रभारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जो दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत चल रहा है इसी प्रशिक्षण वर्ग अभियान के कड़ी में अंडा निकुम मंडल की मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दुर्ग अंजोरा रोड में स्थित मेरीगोल्ड मैरिज पैलेस में संपन्न हुई प्रशिक्षण वर्ग आठ सत्रों में संपादित हुआ जिसमें विषय अनुसार वक्ताओं ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया उद्घाटन सत्र के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ध्वजारोहण किया गया वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही की मुख्य रूप से उपस्थित रहे |उनके साथ दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेल चंदन जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष मनोज सोनी , जिला मंत्री गिरेश साहू नवीन पवार प्रवक्ता नितेश साहू संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख,जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन महामंत्री पुराण देशमुख डिलेश साहू उपस्थित रहे |
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की कार्य कुशलत उनके नेतृत्व क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर नवाचार का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है
श्री पाणिग्रही अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की मूल शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखें। श्री पाणिग्रही ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का संकल्प लिया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर विस्तारपूर्वक संबोधन देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी की वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हुई हैं, जिसकी स्थापना महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उस समय राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की गई थी। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई, जिसने देश की राजनीति को नई दिशा और वैचारिक मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है। श्री कौशिक ने आगे कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और कार्य विस्तार के लक्ष्य से जोड़ा जाता है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर मंडल के भाजपा अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख ने भी अपना अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया |
इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के मंडल अपेक्षित के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जामगांव (एम) में *चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज* का *56वाँ वार्षिक अधिवेशन*…
अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सुदृढ़ीकरण की बड़ी पहल

अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में…
हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…