- April 6, 2026
भाजपा स्थापना दिवस: राष्ट्र सेवा और विकास के 47वर्ष, भाजपा जनों ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री गर्जेंद्र यादव भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय , जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहे तत्पश्चातउसके बाद आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,उषा टावरी ,माया बेलचंदन ,पदमा देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू,जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड उपस्थित रहे
| कार्यक्रम के पश्चात चित्र प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा दुर्ग शहर केंद्रीय जेल के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी, हाउसिंग बोर्ड परिसर बस स्टैंड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया |
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की आज हम सभी इस सभागार पर उपस्थित हुए हैं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर हम केवल भारत के नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय वह लाखों कार्यकर्ता हैं जिन्होंने अपने अथक परिश्रम मेहनत और पसीने से इस पार्टी को खड़ा किया एक दौर था जब इस पार्टी से जुड़ने के लिए कोई तैयार नहीं होते थे लेकिन धीरे-धीरे धीरे-धीरे राष्ट्रवादी विचारधारा और अंत्योदय के पद पर चलते हुए आज देश की सबसे ज्यादा सांसद और विधायकों वाली पार्टी है देश के कई राज्यों में हमारी सरकार है और कई राज्यों में हमारे गठबंधन की सरकार हैं |सुश्री पाण्डेय ने आगे कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण” है, जिसके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर देश के विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
आज हम सभी संकल्प ले हम सभी मजबूत होकर हमारी विचारधारा को हमारे कार्य को बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे संगठन को मजबूत करेंगें इन्हीं बातों के साथ आप सभी को भाजपा की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं|
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा की 6 अप्रैल 1980 भारतीय जनता पार्टी का किस कल्पना के साथ उदय हुआ था की हमें मां भारती की सेवा करनी है राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए कटक से अटक तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक करना है और यह सपना धीरे-धीरे साकार भी हो रहा है जिला अध्यक्ष श्री कौशिक ने आगे कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिये संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। शासन की नीति में भी इनका समुचित प्रतिबिम्बन होगा। दुर्ग के देव तुल्य समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं भाजपा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
आयोजित संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार मंत्री गायत्री वर्मा ने किया |
आयोजित कार्यक्रमों में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री , शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत,, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, मुकेश बेल चंदन मनोज शर्मा बानी सोनी दीपक चोपड़ा
सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो , हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|




