• April 6, 2026

मध्यस्थता 2.0 विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

मध्यस्थता 2.0 विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार में मीडिएटर न्यायाधीशों एवं मीडिएटर अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य “मध्यस्थता 2.0 विशेष अभियान” को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाना रहा।

बैठक में मध्यस्थता एवं सुलह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सुनिश्चित करने हेतु भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मीडिएटर अधिवक्ताओं द्वारा कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनके त्वरित एवं व्यावहारिक समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मीडिएटरों के वर्तमान प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उसमें गुणात्मक सुधार लाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, मध्यस्थता के दौरान होने वाले समझौतों की शतों एवं उनकी तकनीकी बारीकियों को स्पष्ट करते हुए प्रभावी एवं विधिसम्मत समझौते सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में ‘मध्यस्थता 2.0 विशेष अभियान” की निर्धारित समयावधि में अधिक से अधिक प्रकरणों के सफल निराकरण हेतु व्यावहारिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। सभी मीडिएटर न्यायाधीशो एवं अधिवक्ताओं को सक्रिय, समर्पित एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मीडियेटर न्यायाधीश अष्टम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के सचिव तथा मीडिएटर अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…