• April 7, 2026

शहर क्षेत्र में मशीनों से चमकेंगी सड़कें, निगम ला रहा हाईटेक सफाई व्यवस्था

शहर क्षेत्र में मशीनों से चमकेंगी सड़कें, निगम ला रहा हाईटेक सफाई व्यवस्था

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं वायु गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से निगम द्वारा अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग शुरू किया गया है।

महापौर अलका बाघमार ने दिखाई हरी झंडी, 2 मशीनों का हुआ शुभारंभ

आज महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्रकार, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद देव नारायण तांडी,अभियंता विनीता वर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,कर्म शाला अधिक्षक शोयब अहमद सहित निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वैक्यूम तकनीक से होगी धूल-मुक्त सफाई

यह अत्याधुनिक मशीन वैक्यूम वायु तकनीक पर आधारित है, जो सड़कों पर जमा धूल, रेत एवं छोटे मलबे को प्रभावी ढंग से हटाती है। इससे न केवल सफाई बेहतर होगी, बल्कि धूल प्रदूषण में भी कमी आएगी। अब मुख्य सड़कों, चौड़ी सड़कों एवं कॉलोनियों में मैन्युअल झाड़ू के स्थान पर मशीनों से सफाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा 02 स्वीपिंग मशीनें क्रय की जा रही हैं।

यह पहल शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

गलियों में सफाई की जिम्मेदारी कर्मियों को जहां बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाएंगी, वहां की तंग गलियों एवं आंतरिक मार्गों की सफाई की जिम्मेदारी निगम के सफाई कर्मियों को दी जाएगी। इस व्यवस्था से पूरे शहर में संतुलित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

शुभारंभ के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और धूल मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मशीनीकृत सफाई व्यवस्था से न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण भी प्राप्त होगा।


Related News

उचित मूल्य की दुकान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं हितग्राही को चावल मापकर मशीन की सटीकता जांची

उचित मूल्य की दुकान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं हितग्राही को चावल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गयानगर वार्ड 04 में आज वार्ड भ्रमण के…
पीपरछेड़ी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ललित चंद्राकर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला, पूर्ण कार्यों को जनता को समर्पित किया

पीपरछेड़ी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ललित चंद्राकर ने रखी विकास कार्यों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम *पीपरछेड़ी* में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण…
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 46वें स्थापना दिवस पर शहीद चौक स्थित स्लम बस्ती में हुआ उत्साह पूर्व आयोजन 

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 46वें स्थापना दिवस पर शहीद चौक स्थित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी…