• October 8, 2024

हाथखोज में एक युवक को कुल्हाड़ी, डंडे और राड से इतना मारा कि मौके पर ही मौत, 9 गिरफ्तार

हाथखोज में एक युवक को कुल्हाड़ी, डंडे और राड से इतना मारा कि मौके पर ही मौत, 9 गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज में लोगों ने एक युवक को मरते दम तक पीटा। आरोपियों ने डंडे, कुल्हाड़ी और राड बरसाए। मृतक शीतला पारा हाथखोज निवासी सुरेंद्र उर्फ आशिक विश्वकर्मा 27 वर्ष बताया गया है। मृतक के विरुद्ध अलग अलग थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी हरकतों की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। इस वजह से लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में
प्रमोद गभेल पिता स्व महादेव गभेल उम्र 39 साल शीतलापारा हथखोज, संतोष कुमार बहादुर पिता स्वर्गीय किशन बहादुर उम्र 35 साल पता शीतल पर हथखोज,  रामायण सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय मोहर सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी शीतला पारा हथखोज, कीर्तन लाल साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 38 साल पता शीतलपारा हथखोज, संतोष साहू पिता स्वर्गीय जीवरखन साहू उम्र 45 साल पता शीतलपारा हथखोज, वेदराम वर्मा पिता नंदराम वर्मा उम्र 34 साल पता शीतलपारा हथखोज, विजयलक्ष्मी गबेल पति प्रमोद गबेल उम्र 33 वर्ष,पता शीतल पारा हथखोज, टामिन साहू पति कीर्तन लाल साहू उम्र 36 वर्ष शीतला पारा हथ खोज, मीरा राजपूत पति रामायण राजपूत उम्र 34 साल पता शीतला पारा हथखोज शामिल हैं।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…