• October 8, 2024

वाटर टैक्स देने में आनाकानी, नगर निगम ने तत्काल कार्रवाही कर काटे नल कनेक्शन

वाटर टैक्स देने में आनाकानी, नगर निगम ने तत्काल कार्रवाही कर काटे नल कनेक्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली को जा रही है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सभी वार्डो में जलकर वसूली की जा रही है।अगर आपका लंबे समय से जलकर बकाया है तो तुरंत ही अपने कर जमा करवाएं।जमा नहीं करने पर वार्डो में सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर अपने अमले जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर एवं टीम के साथ रणनीति कर करदाताओं के घर पहुचकर कार्रवाही कर तत्काल नल कनेक्शन काटे की जा रहे है।

बता दे कि समय पर लोगो के दौरा टैक्स जमा नहीं करने से करोड़ो रूपये बकाया है।ऐसे में नोटिस के साथ साथ तुरंत कार्रवाही कर रही है।घर घर जाकर जल कर वसूलने का कार्य किया जा रहा है।वही समय टैक्स जमा नहीं करने पर घरेलू कनेक्शन के साथ ही व्यावसायिक कनेक्शन के करदाताओं को नल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।निगम निरीक्षण के साथ साथ नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाही कर रही है।लोगो के दौरान टैक्स देने में आनाकानी कर रहे है।ऐसे में लोगो द्वारा जब समय पर टैक्स नही दिया जा रहा है तो मजबूरी में राजस्व विभाग निगम को सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि समय पर टैक्स नही जमा करने से करोड़ो रूपये बकाया है।ऐसे में नगर निगम सख्त कदम उठाए जा रहे है।कार्रवाही के मौके पर सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम गोइर ने कहा वाटर टैक्स जमा नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन बकाया जमा न करने वालों के के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वाटर टैक्स बकाया की राशि नहीं जमा पर नगर निगम ने पानी कनेक्शन काटने का बात कही।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…