• April 11, 2026

वोरा–मेनन की मौजूदगी में दूसरे दिन भी संगठन पर फोकस, 80% मंडल कमेटियां तैयार

वोरा–मेनन की मौजूदगी में दूसरे दिन भी संगठन पर फोकस, 80% मंडल कमेटियां तैयार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर।
राजधानी रायपुर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार दूसरे दिन भी बैठकों का दौर जारी रहा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदु के निर्देशानुसार “संगठन सृजन अभियान” के तहत रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं पर्यवेक्षक अरुण वोरा के मुख्य आतिथ्य तथा रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के 42 मंडलों के अध्यक्षों की भागीदारी रही, जहां पार्टी के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं जुझारू युवाओं की टीम का गठन तत्काल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। इनमें से 42 में से 29 मंडलों के कार्यों पर मुख्य अतिथि अरुण वोरा एवं जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने संतोष व्यक्त किया, जबकि शेष 13 मंडल अध्यक्षों को अपने कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
पार्टी के पूर्व निर्देशों के अनुरूप अधिकांश मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी प्रबंधकारिणी समिति की सूची जिला कार्यालय में जमा कर चुके हैं। शेष मंडलों को भी कल तक अपनी सूची जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठनात्मक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके। सूत्रों के अनुसार, लगभग 80% मंडल कमेटियां तैयार हो चुकी हैं, जबकि बाकी भी जल्द पूर्णता की ओर हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर के बाद अब बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर कांग्रेस के छाया सांसद विकास उपाध्याय,पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा,एजाज ढेबर
वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, सूर्यमणि मिश्रा, डॉ. अन्नुराम साहू, अविनय दुबे, गौरीशंकर पांडे, लक्ष्मण चंद्राकर, ईश्वर चक्रधारी, राकेश धोतरे, सुरेश बुधवानी, दीपक चौबे, राज देवांगन, सुशांत डे, अनिल रायचुरा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…