• April 11, 2026

दुर्ग में राजनीतिक सौहार्द की मिसाल, वोरा ने हेमचंद यादव को किया नमन

दुर्ग में राजनीतिक सौहार्द की मिसाल, वोरा ने हेमचंद यादव को किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दुर्ग के विधायक रहे अरुण वोरा ने आज स्व. हेमचंद यादव की पुण्यतिथि पर उनके निवास पहुँचकर उन्हें स्मरण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।यादव के निधन के बाद से अब तक ऐसी एक भी पुण्यतिथि नहीं रही, जब वोरा उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने न पहुँचे हों।

इस अवसर पर वोरा ने कहा कि राजनीति में भले ही वे अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े रहे और कई बार आमने-सामने भी रहे, लेकिन उनके प्रति मन में हमेशा सम्मान रहा। उन्होंने हेमचंद यादव के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनता के प्रति समर्पण को याद किया।

गौरतलब है कि हेमचंद यादव और अरुण वोरा के बीच दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में कई चुनावी मुकाबले हुए, जहां दोनों नेता अपने-अपने दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए आमने-सामने रहे। ये मुकाबले भले ही कड़े रहे हों, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर दोनों के बीच आपसी सौहार्द बना रहा।

हेमचंद यादव दुर्ग की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे और भाजपा से जुड़े रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की सेवा में अहम योगदान दिया। वहीं अरुण वोरा भी लंबे समय से दुर्ग की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं और क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अरुण वोरा के साथ पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, अजय गुप्ता, राहुल अग्रवाल एवं सौरभ ताम्रकार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…