• April 11, 2026

प्रदीप हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया

प्रदीप हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया सेवा भाव के कार्य ‌‌‌भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला, रिसाली मंडल एवं मरोड़ा पुरैना मंडल द्वारा रिसाली स्थित प्रदीप हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मानव सेवा को ही सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश हिरवानी एवं ओमप्रकाश रजक, मंत्री रमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम देवांगन, कार्यालय मंत्री नगीना यादव, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, उपाध्यक् अजीत चौधरी, मरोड़ा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, उपाध्यक्ष श्री नवीन सिन्हा उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ओबीसी मोर्चा रिसाली मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, महामंत्री श्री जागेश्वर भाई एवं बलराम यादव तथा ओबीसी मोर्चा मरोड़ा पुरैना मंडल अध्यक्ष रानू धनकर, महामंत्री मुकेश यादव एवं दिलीप सोनी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। मीडिया प्रभारी राजा यादव एवं आंचल भाई सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों में सकारात्मक संदेश गया तथा सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…