- April 11, 2026
आप से संजय सिंह का मोह भंग, पार्टी से दिया इस्तीफा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव एवं पाटन विस प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस्तीफे की वजह पार्टी में वैचारिक कारणों को बताया है। इस आशय का पत्र उन्होने पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व महासचिव को प्रेषित कर अपने इस्तीफे की सूचना दे दी है। युवा नेता संजय सिंह पूर्व में आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके है। जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसकी वजह से पार्टी में उनका कद भी बढ़ा था और उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव जैसे बड़े ओहदे में बिठाकर महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई थी। बता दें कि युवा नेता संजय सिंह ने पूर्व में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्होने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। आप से इस्तीफे के बाद वे किस राजनीतिक पार्टी में प्रवेश करेंगे, फिरहाल उन्होने इसका कुछ खुलासा नहीं किया है।




