• October 8, 2024

गरबा उत्सव के पहले महापौर धीरज बाकलीवाल ने मां शीतला से लिया आशीर्वाद

गरबा उत्सव के पहले महापौर धीरज बाकलीवाल ने मां शीतला से लिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा आज 8 अक्टूबर की शाम से पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में रंगारंग गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। यह दो दिवसीय गरबा उत्सव 9 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन में छालीवुड के कलाकार शिरकत करेंगे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गरबा उत्सव की तैयारियों के बीच मंगलवार की दोपहर महापौर धीरज बाकलीवाल सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरुपा शीतला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने मां शीतला और ज्योत कलश के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, सचिव प्रदीप देशमुख,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्मांकर के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने महापौर का स्वागत किया। महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी सदस्य दीपक साहू, पार्षद प्रकाश जोशी,भास्कुर कुंडले व अन्य जनप्रतिनिधि भी शीतला मंदिर पहुंचे थे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…