• April 12, 2026

जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का पांचों ब्लॉक में हुआ सफल आयोजन

जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का पांचों ब्लॉक में हुआ सफल आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत लगातार हो रही बैठक , सभी पांचों ब्लॉक की नियुक्ति पश्चात प्रदेश से नियुक्त जिला कांग्रेस दुर्ग शहर प्रभारी सीमा वर्मा के शहर के पांचों ब्लॉक के दौरे और बैठक में जिला कांग्रेस सहित ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों कार्यकारिणी की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति से संगठन का विस्तार हो रहा है , लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह और विश्वास बड़ा है ।
एक ही दिन में प्रभारी सीमा वर्मा के साथ मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष देवश्री साहू , पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष गुरदीप भाटिया, पश्चिम ब्लाक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार सभी ब्लाक अध्यक्षों नेअपने अपने ब्लाकों में नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ बैठक ली ।
प्रभारी सीमा वर्मा ने सभी ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक की टीम, मंडल में वार्ड में और ब्लॉक के हर बूथ में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का आम जनता से सीधे संवाद रखने के लिए कहा , उन्होंने कहा कि बीजेपी की वादा खिलाफी और जनविरोधी नीतियों से जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बड़ा है । जिसे हमे शतप्रतिशत पूरा करना है ।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिला कांग्रेस के बाद सभी ब्लाकों में कार्यकारिणी की, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है जल्दी हर बूथ में भी नई बूथ कमेटी का गठन कर आम जनता से सीधा संवाद कर कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे ।
सभी ब्लाकों की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू,दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर एन वर्मा , छाया महापौर प्रेमलता साहू सहित कांग्रेस के सभी जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Related News

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : लक्ष्मी वर्मा राज्य सभा सांसद

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : लक्ष्मी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दुर्ग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस…
दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण वोरा ने परिजनों से की मुलाकात

दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्रमें इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने…
घर चलो बस्ती चलो अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, गया नगर को बताया भाजपा विचारधारा का मजबूत गढ़ जनता व जनप्रतिनिधि दोनो जागरूक

घर चलो बस्ती चलो अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़ा अंतर्गत चंडी शीतला मंडल के वार्ड 3…