• April 12, 2026

दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण वोरा ने परिजनों से की मुलाकात

दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण वोरा ने परिजनों से की मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्रमें इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। घटना शुक्रवार (10 अप्रैल) की बताई जा रही है। आरोपी ने बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और वारदात के बाद उसे बोरे में बंद कर सुनसान स्थान के पास छोड़ दिया।

कुछ समय बाद गांव के युवकों ने बोरे में हलचल देखी, जिसके बाद बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनेश्वर साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग से विधायक रहे अरुण वोरा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

वोरा ने कहा,- “हाल के समय में बच्चों से जुड़ी घटनाओं में जिस प्रकार की बढ़ोतरी देखी जा रही है, वह पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मासूम बच्चों के साथ होने वाले ऐसे अपराध समाज के सबसे निंदनीय और अमानवीय कृत्य हैं।एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर जो बीत रही है, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। हमारी प्राथमिकता इस समय बच्ची के स्वास्थ्य और उसके परिवार को हर संभव सहयोग देना है ।हमें कानून के स्तर पर सख्ती दिखानी होगी.एक समाज के रूप में हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है कि हम अपने बच्चों को कितना सुरक्षित माहौल दे पा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।”

पूर्व महापौर आर.एन. ने कहा:
“आज जिस तरह से छोटे बच्चों के खिलाफ इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, वह बेहद गंभीर संकेत है।ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और कठोर दंड ही समाज में भरोसा कायम कर सकता है।”

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…