• April 13, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में मंडल स्तर पर कांग्रेस की ताबड़तोड़ बैठकें, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में मंडल स्तर पर कांग्रेस की ताबड़तोड़ बैठकें, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में ताबड़तोड़ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना एवं बूथ एवं पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठन को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत जामुल में मंडल कांग्रेस कमेटी दुर्गा मंदिर एवं शिवपुरी की बैठक से हुई। इसके पश्चात क्रमशः अंजोरा मंडल की बैठक अंजोरा में, चंदखुरी मंडल की बैठक ग्राम कुथरेल में, निकुम मंडल की बैठक निकुम में, उतई मंडल की बैठक उतई में, मचांदुर मंडल की बैठक पाऊवारा में तथा नगपुरा मंडल की बैठक नगपुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
सभी बैठकों में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।
बैठकों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठन, जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इन बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण प्रभारी दुर्गा गजबे, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंडल प्रभारी घनश्याम गजपाल, श्रीमती जागेत्री साहू, अघनु पाल, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, राकेश हिरवानी, देवराज चतुर्वेदी, नंदकुमार साहू, रविन्द्र सिन्हा, शिवनारायण दिल्लीवार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…