• April 13, 2026

नारी शक्ति वंदन विधेयक नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत — भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

नारी शक्ति वंदन विधेयक नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत — भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने नारी शक्ति वंदन विधेयक का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह देश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, निर्णायक और महिला सम्मान के प्रति समर्पित नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। मोदी जी ने सदैव महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए उनके अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक उसी सोच का परिणाम है, जिसने देश की आधी आबादी को लोकतंत्र की निर्णय प्रक्रिया में समान और सम्मानजनक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है।

नितेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने महिला आरक्षण की इस ऐतिहासिक पहल की मजबूत नींव रखी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने दृढ़ संकल्प और राजनीतिक इच्छाशक्ति से साकार कर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि जहां पहले कांग्रेस की अरुचि और नकारात्मक राजनीति के कारण यह कानून वर्षों तक लंबित रहा, वहीं भाजपा सरकार ने इसे मूर्त रूप देकर करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों को लोकतांत्रिक अधिकारों से सशक्त किया है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, राज्य में विष्णुदेव साय जी की जनहितैशी सरकार और स्थानीय स्तर पर भाजपा की मजबूत जनसेवा आधारित व्यवस्था के रूप में ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इसी मजबूत नेतृत्व और सुशासन के कारण महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, स्वावलंबन और राजनीतिक भागीदारी को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ महिलाओं को समाज और राजनीति में अग्रणी भूमिका देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नितेश साहू ने कहा कि यह विधेयक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर महिला नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति देगा। अंत में उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन विधेयक वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के स्वर्णिम और समावेशी युग की ऐतिहासिक शुरुआत है।


Related News

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10 दिन का काम 2 दिन में, पॉन्ड क्लीनर मशीन बनी गेमचेंजर

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की सफाई में…
अवैधानिक कब्जा करने को लेकर विवाद, शिकायत

अवैधानिक कब्जा करने को लेकर विवाद, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन जिला अध्यक्ष रामसहाय वर्मा ने आज बेमेतरा जन दर्शन में…
कुम्ही में गहराया जल संकट, ग्रामीणों के साथ सरपंच पहुंची कलेक्ट्रेट

कुम्ही में गहराया जल संकट, ग्रामीणों के साथ सरपंच पहुंची कलेक्ट्रेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत कुम्ही (ख)की सरपंच शिवरात्रि गंधर्व, ग्राम वासियों को लेकर पहुंची जिला कलेक्ट्रेट…