• April 15, 2026

प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित

प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराधों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्ग जिले में हाल ही में हुई घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया, जहां एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे बोरे में भरकर फेंक दिया गया। यह घटना प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की भयावह तस्वीर सामने लाती है।इस घटना की सनसनी अभी थमी भी नहीं थी कि महज दो दिनों के भीतर बीजापुर से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग शहर से विधायक रहे अरुण वोरा ने इन घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब हालात ऐसे हो गए हैं कि हर दिन बच्चों के खिलाफ अपराध की खबर सुनने को मिल रही है। अपराधियों के निशाने पर सीधे मासूम बच्चे हैं।”उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक और दुखद पहलू यह है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी कोई परिचित, पड़ोसी या घर-परिवार से जुड़ा व्यक्ति ही होता है, जिससे समाज में भरोसा लगातार टूट रहा है।
वोरा ने कहा, “प्रदेश में POCSO मामलों में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। कड़े कानून के बावजूद अपराधियों में कोई भय नहीं है। मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में व्यवस्था पूरी तरह विफल नजर आ रही है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि प्रदेश में कानून का राज कमजोर पड़ चुका है और अपराधी बेखौफ हैं।वोरा – “ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल दोषियों को त्वरित और कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।”

वोरा ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल के समय में बच्चों के बीच आत्महत्या के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हुई है, जहां छोटी-छोटी बातों पर बच्चे अपनी जान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि—स्कूलों में काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था अनिवार्य की जाए,अभिभावक बच्चों के साथ खुला संवाद बनाए रखें,ऐसे मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त सजा सुनिश्चित हो
ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में एक सख्त संदेश जाए।प्रशासन द्वारा निगरानी और जागरूकता अभियान मजबूत किए जाएंअंत में उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि सरकार बयानबाजी से आगे बढ़कर ठोस और सख्त कार्रवाई करे, वरना मासूमों की सुरक्षा खतरे में ही बनी रहेगी।”


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…