- April 15, 2026
बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व का दिशा निर्देश अनुसार भारत रत्न , संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में जन्म जयंती के पूर्व कलेक्टर परिसर में स्थित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया तत्पश्चात बाबा साहब के जन्म जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया शाम दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा सांसद विजय बघेल भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद अरोरा, दिलीप साहू उपस्थित रहे|, जन्म जयंती के दिन कलेक्ट्रेट परिसर पर स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कलेक्टर अभिजीत सिंह, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य माया बेलचंदन, पदमा देवांगन ,जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक विनोद अरोरा, दिलीप साहू उपस्थित रहे तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहब के जीवन पर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया|
जन्म जयंती कार्यक्रम के पूर्व संध्या में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर को संविधान निर्माता, सामाजिक समरसता के प्रतीक और राष्ट्र-निर्माता के रूप में रेखांकित किया जाता है।डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्षशील रहा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से साबित किया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। उनका राष्ट्र-निर्माण में योगदान अतुलनीय है आज जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं और बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति आत्मसात करने का आह्वान करता हूं।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि डां बाबा साहब अंबेडकर को छुआछूत और सामाजिक असमानता को मिटाने वाले महामानव के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने कमजोर वर्गों के लिए समानता की लड़ाई लड़ी| बाबासाहेब अंबेडकर भारत के संविधान के जनक और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने वाले शिल्पकार के रूप में सराहा जाता है। “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” के संदेश बाबासाहेब अंबेडकर के ज्ञान, संघर्ष और स्वाभिमान से प्रेरित है। आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर कोटि कोटि नमन करता हूं |
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम मे जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद अरोरा ने भारत का संविधान उद्देशिका को पढ़कर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई | एवं महामंत्री दिलीप साहू ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने किया एवं आभार कार्यक्रम के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने किया |
आयोजित कार्यक्रमों में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री , शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत,, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, मुकेश बेल चंदन ,
सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो , तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, उपस्थित रहे|




