- April 17, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा निकाला स्कूटी रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई के द्वारा नारी शक्ति स्कूटर रैली का आयोजन किया गया आयोजीत रैली दुर्ग महिला मोर्चा की भी सहभागिता रही स्कूटी रैली भिलाई जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर, सुपेला चौक, गदा चौक, इंदिरा चौक,बघवा चौक, मौर्य टॉकीज से होते हुए,आकाश गंगा से होते हुए भिलाई जिला कार्यालय में संपन्न हुई |इस अवसर पर मुख्य रूप से भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महामंत्री सुषमा जेठानी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला महिला मोर्चा दुर्ग अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल उपस्थित रहे |
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम देश की माता-बहनों और बेटियों को सशक्त बनाने की योजना हैं। महिलाओं की नीति निर्माण तथा राजनीतिक नेतृत्व में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं समस्त मातृशक्ति को बहुत-बहुत बधाई। स्वीटी कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम केवल एक विधायी दस्तावेज नहीं है बल्कि यह उन करोड़ों महिलाओं के समर्थ उनके संघर्ष और और उनकी अटूट समर्पण का सम्मान है जो घर की चार दिवारी से लेकर अंतरिक्ष के अभियान तक भारत का तिरंगा फहरा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह नारी शक्ति को सशक्त करने एवं समावेशी बनाने तथा विकसित भारत की ओर यह एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिलेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के भाग्य को बदलने का काम करेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक कदम होगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा के भिलाई दुर्ग की जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे|



