- April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, लोकसभा में पारित न होने पर जताई नाराजगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए जाने पर विपक्षी पार्टियों के द्वारा अधिनियम के विरुद्ध वोटिंग करने के कारण अधिनियम पारित न हो पाया जिसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग के हिंदी भवन के पास महात्मा गांधी पुतले के समक्ष रात्रि 9:00 बजे अपना विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सुषमा जेठानी,जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, मंत्री गायत्री वर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ,स्वीटी कौशिक उपस्थित रहे |आयोजित विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों को महिला विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश दर्ज कराया|
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रवैये की कड़ी आलोचना की। सुश्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल कर रही थी। इसी उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में लाया गया था।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन सकता था, लेकिन देश की समस्त विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध करते हुए मतदान में इस विधेयक को गिराने का कार्य किया। विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये के कारण देश की महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित होना पड़ा।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हितों की बात करने के बावजूद इस महत्वपूर्ण अधिनियम का समर्थन नहीं किया, जिससे उनका दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए यह अधिनियम लाया जा रहा था लेकिन कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टी अपनी मंशा के अनुरूप इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया यह उनकी मानसिकता को बताता है कि वह महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते निश्चित तौर पर भविष्य मे देश की महिलाएं उनको अवश्य अपना जवाब देंगे |
आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली प्रवक्ता नितेश साहू रजा खोखर मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया रजनीश श्रीवास्तव विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजिका उमा भारती साहू कार्यालय सह प्रभारी जय श्री राजपूत महामंत्री ममता राव, डॉक्टर भारती साहू,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कौशल साहू, बानी सोनी, लेखिका आढतिया झरना वर्मा, किरण मिश्रा तूलेश्वरी साहू दिनेश्वरी तुरकर मौसमी ताम्रकार चंपा साहू प्रीति साहू अंजू यादव अंजू तिवारी संजू शर्मा सुमन वर्मा अनुभा गोस्वामी ममता जैन बसंती गायकवाड रोशनी साहू शीतल जांगिड़ सुरुचि उमरे रंजीता पाटील सरिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




