• April 22, 2026

अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह से किया अस्त-व्यस्त

अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह से किया अस्त-व्यस्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के इस दौर में बार-बार बिजली गुल होना अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को हो रही असुविधा असहनीय होती जा रही है, वहीं व्यापार-व्यवसाय और दैनिक जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
यह स्थिति स्पष्ट रूप से विद्युत व्यवस्था की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाती है। आम जनता अब इस अव्यवस्था से त्रस्त होकर जवाब चाहती है। संबंधित विभाग को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि दुर्ग की जनता को राहत मिल सके।
यदि शीघ्र ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो जनता के साथ मिलकर इस जनहित के मुद्दे पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जनता की समस्याओं के प्रति यह उदासीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…