• April 22, 2026

महिला आरक्षण के आड़ में परिसीमन बील पास करना चाह रही थी भाजपा : सत्यवती वर्मा

महिला आरक्षण के आड़ में परिसीमन बील पास करना चाह रही थी भाजपा : सत्यवती वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिका निगम दुर्ग के पूर्व पर्यावरण प्रभारी एवं पूर्व पार्षद कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सत्यवती वर्मा ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण के नाम से लाए गए बिल,2026 संसद में गिर जाने से भाजपा के नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा के नेताओं द्वारा सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने के लिए घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है एवम् विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। सत्यवती वर्मा ने आगे कहा है कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है, भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस एवम् विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया इस बिल संसद में पास नहीं हो सका। सत्यवती वर्मा ने आगे कहा है कि भारती जनता पार्टी झूठ बोल रही है। वास्तविकता यह है कि महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति अधिनियम 2023 एव संविधान संशोधन वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है ,तथा राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है , तथा यह कानून भी बन चुकी है । भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक संसद में पेश किया 131 वा संविधान संशोधन अधिनियम इसमें महिला आरक्षण के संबंध मे नहीं,भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बना कर परिसीमन संशोधन बिल तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून बिल पास करना चाहती थी । सत्यवती वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा सरकार में अनेकों बार महिलाओं के साथ उत्पीड़न एवम् महिलाओं को अपमानित करने वाली कृत्य हुए है मगर सत्ता में बैठे भाजपा के नेता गण उन्हें दंडित करने के बजाय उन्हें संरक्षण देते नजर आए।


Related News

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी का इंतजाम

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा थाने के सामने बनाया जा रहा प्याऊ, प्याऊ बन कर तैयार है परंतु…
बेमेतरा पालिका की लचर व्यवस्था से उजड़ रहा चौक चौराहों में हुआ सौंदर्यीकरण

बेमेतरा पालिका की लचर व्यवस्था से उजड़ रहा चौक चौराहों में हुआ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेकी की दीवार, जिसे बेमेतरा के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए थाने के सामने…
वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी

वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों…