• April 22, 2026

किराए पर संचालित दुकानों पर होगी कार्रवाई, सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश

किराए पर संचालित दुकानों पर होगी कार्रवाई, सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत गौरवपथ स्थित महिला समृद्धि बाजार का आज महापौर अलका बाघमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी शेखर चन्द्राकर एवं निगम बाजार विभाग अमला के समृद्धि बाजार परिसर का जायजा लिया तथा उपस्थित व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान बाजार परिसर में व्याप्त स्वच्छता संबंधी खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाजार में आने वाले ग्राहकों, विशेषकर महिलाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान महापौर विभिन्न दुकानों में पहुंचीं और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि परिसर में कितनी दुकानों का आवंटन हुआ है तथा कितनी दुकानें किराए पर संचालित हो रही हैं। इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमों के विरुद्ध संचालित सभी दुकानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा संबंधित दुकान संचालकों को उसी दिन नोटिस जारी किया जाए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला समृद्धि बाजार की स्थापना की गई है। इस योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं को व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि बाजार की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि यह बाजार शहर की महिलाओं के लिए एक आदर्श व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो सके।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी का इंतजाम

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा थाने के सामने बनाया जा रहा प्याऊ, प्याऊ बन कर तैयार है परंतु…
बेमेतरा पालिका की लचर व्यवस्था से उजड़ रहा चौक चौराहों में हुआ सौंदर्यीकरण

बेमेतरा पालिका की लचर व्यवस्था से उजड़ रहा चौक चौराहों में हुआ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेकी की दीवार, जिसे बेमेतरा के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए थाने के सामने…
वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी

वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों…