• April 22, 2026

वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी

वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू, वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा वार्ड 51, साहू होटल के पास, धनोरा रोड, बोरसी में नाली की सफाई की गई है। इसके अलावा समस्त वार्डों में नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। वर्षा ऋतु से पूर्व सभी बड़े नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही नहर सफाई का कार्य भी लगातार जारी है।

इस संबंध में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए समय रहते सभी नालों एवं नालियों की सफाई कराई जा रही है। मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…