• April 23, 2026

दुर्ग में राशन व्यवस्था फेल : अरुण वोरा

दुर्ग में राशन व्यवस्था फेल : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व विधायक अरुण वोरा वार्ड क्रमांक 3, 4, 52 (बोरसी) और 56 (बघेरा) में राशन दुकानों पर चावल की गंभीर कमी की शिकायत मिलते ही स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी (43-45 डिग्री) में लोग राशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस पर वोरा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
राशन दुकानदारों ने भी गंभीर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग शहर, भिलाई एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों की कुल लगभग 327 राशन दुकानों में पिछले तीन महीनों से आपूर्ति बाधित है। यह व्यापक समस्या शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
वोरा ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को तुरंत सक्रिय होकर आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…