• April 23, 2026

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्डवार राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि अप्रैल माह के लिए 10 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया गया है,

इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर बकायेदारों के नल कनेक्शन काटने तथा वारंट जारी कर वसूली की कार्रवाई भी की जाए। साथ ही जनगणना के तहत मिले मकान नंबरों को डिमांड रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि कर निर्धारण और वसूली में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे।

इसके अलावा पांडुलिपि सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में राजस्व अधिकारी राजकमल बोरकर सहित निगम के समस्त राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…