• April 24, 2026

कांग्रेस में नई पहल:बूथ से जीत की रणनीति…,बूथ से मजबूती की शुरुआत, संभाली कमान,मुकेश चंद्राकर खुद बने बूथ अध्यक्ष

कांग्रेस में नई पहल:बूथ से जीत की रणनीति…,बूथ से मजबूती की शुरुआत, संभाली कमान,मुकेश चंद्राकर खुद बने बूथ अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई नगर में कांग्रेस की राजनीति अब नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। वर्षों से बूथ स्तर पर कमजोर माने जाने वाले संगठन पर अब मजबूती का काम शुरू हो गया है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने खुद अपने बूथ की जिम्मेदारी संभालकर न सिर्फ एक नई शुरुआत की है।

ऐसे माहौल में मुकेश चंद्राकर का खुद बूथ अध्यक्ष बनना एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ पद संभालने से काम नहीं चलेगा, जिम्मेदारी भी उठानी होगी।

संगठन पर अब खुलकर
चंद्राकर ने दो टूक कहा कि जो व्यक्ति बूथ का अध्यक्ष बने, उसे अपने क्षेत्र के हर मतदाता की जानकारी होनी चाहिए—कौन किसके साथ है, किसकी क्या सोच है, और किस तरह बूथ को मजबूत किया जा सकता है। सिर्फ नाम के लिए कमेटी बनाकर घर बैठने वालों के लिए अब पार्टी में जगह नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी को सीधे तौर पर कहा—
“अगर पार्टी को जीत दिलानी है तो पहले हर नेता को अपना बूथ जीतना सीखना होगा।”

उनका कहना है कि विधायक, पदाधिकारी और बड़े चेहरे अगर खुद बूथ की जिम्मेदारी लें, तो न सिर्फ संगठन मजबूत होगा बल्कि चुनावी रणनीति भी जमीन से जुड़ी और प्रभावी बनेगी।

चंद्राकर की यह पहल सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर बदलाव की चेतावनी मानी जा रही है—
अब कागजी राजनीति नहीं, जमीन पर लड़ाई होगी… और शुरुआत बूथ से ही होगी।


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…