• April 24, 2026

आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए निगम का विशेष अभियान शुरू

आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए निगम का विशेष अभियान शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में आवारा मवेशियों के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्ग नगर निगम द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
◻️दो शिफ्ट में चल रहा अभियान, प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई

निगम की टीम द्वारा मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का कार्य नियमित रूप से दो शिफ्टों में किया जा रहा है। अतिक्रमण टीम ने आज आमदी मंदिर के पीछे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर काऊ कैचर वाहन की सहायता से मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़ा।

◻️दुर्घटना रोकने रेडियम पट्टी पहनाई जा रही
रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पकड़े गए मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है, ताकि अंधेरे में भी वे स्पष्ट रूप से दिखाई दें और वाहन चालकों को सतर्कता मिल सके।

शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई, गोठान में किया जा रहा सुरक्षित रख-रखाव
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में टीम भेजकर मवेशियों को पकड़कर पुलगांव स्थित गोठान में सुरक्षित रखा जा रहा है। इस अभियान से शहर में आवारा मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण पाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…